समाचार और घटनाक्रम

2025
खेलोत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
04-01-2024 से 6-01-2024, प्रतिभास्थली में त्रिदिवसीय खेलोत्सव का आयोजन सानंद सम्पन्न्न हुआ। जिसमें कक्षा-४ से १२ तक की सभी छात्राओं ने प्रतिभागिता दर्ज की। विजेता छात्राओं को प्रेरणास्वरूप पदक, स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।खेलोत्सव का प्रारंभ छात्राओं ने मशाल जलाकर किया।सभी वर्ग की छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया एवं खेल के माध्यम से आपसी समन्वय को विकसित किया।
स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त पर प्रतिभास्थली में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कार्यक्रम हुए। जिसमें अथितियों ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान विद्यालय में छात्राओं ने भारत माँ की करुण पुकार को दर्शाते हुए प्राचीन भारत एवं नवीन भारत की संकल्पना को प्रस्तुत किया। विद्यालय में प्राचार्या द्वारा वीर रस एवं देश भक्ति से ओत -प्रोत उद्वोधन दिया गया। मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
दशलक्षण-जीवन बदलने का सुअवसर
08-09-2024 से 17-09-2024, पर्युषण महापर्व में प्रतिभास्थली की छात्राओं ने विद्याध्ययन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रातः 5:30 बजे ध्यान, सुबह 7 से 9 पूजन एवं सूत्रजी का वाचन तत्पश्चात विद्यालय और संध्या काल में प्रतिक्रमण, भक्ति, आरती और प्रवचन के बाद धार्मिक नाटक एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रोत्सव–नन्हें कलाकारों की रंग-बिरंगी प्रतिभा
21-09-2024 से 22-09-2024, कला, परिचय की मोहताज नहीं होती। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ इंदौर द्वारा चित्रोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें लगभग 260 छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा चौथी से बारहवीं तक होने वाली इस प्रतियोगिता में एक्सट्रेक्ट आर्ट, पोस्टर मेकिंग, वारली आर्ट, गोंड आर्ट, प्रकृति चित्रण, कार्टून मेकिंग, सिमिट्री, लोक कला जैसे कई विषयों को चित्र द्वारा दर्शाया गया। नन्हें-नन्हें कलाकारों द्वारा कला का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत की कलाओं से आज की पीढ़ी को अवगत कराना एवं इन बाल कलाकारों की प्रतिभाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
ईश्वर की अनमोल कृति- स्वस्थ मनुष्य
08-10-2024, “कहा जाता है पहला सुख निरोगी काया” इसी सूक्ति को चरितार्थ करने के लिए छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग एवं प्राकृतिक जीवन शैली विशेषज्ञ डॉ. जगदीश जोशी एवं श्री मति सुनीता जोशी जी ने प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ इंदौर, में अध्ययनरत सभी छात्राओं एवं उनकी शिक्षिकाओं को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार- विहार, विश्राम व व्यायाम का सही तालमेल बनाए रखने के सूत्र दिए। हवा, पानी, मिट्टी, आकाश व अग्नि का सही प्रयोग करके हम निरोगी कैसे रह सकते हैं इसको उन्होंने लपेट एवं मिट्टी की पट्टी आदि के प्रायोगिक ज्ञान के माध्यम से सभी को बताया।
आँखें-भगवान का दिया नायाब तोहफा
28-09-2024, मानव के जीवन में आँखों का एक अहम किरदार होता है। आँख शरीर का वह अंग है जो मानव जीवन को रंगीन बना देती है और उनकी जिंदगी में उजाला भर देती है। इस मानव संसार में हममें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के बारे में भी सोचते हैं। छात्राओं की नेत्र ज्योति को ध्यान में रखते हुए श्री अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर द्वारा, प्रतिभास्थली में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 300 छात्राओं की आँखों की जांच नेत्र चिकित्सकों द्वारा आधुनिक मशीनों से की गई।
शतरंज प्रतियोगिता
22-09-2024, महावीर अकादमी द्वारा आयोजित ओपन शतरंज प्रतियोगितामें प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ इंदौर की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसमें U-13 वर्ग में छात्रा कु. आरनवी जैन ने प्रथम स्थान और कु. मिष्टी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा U-15 वर्ग में छात्रा कु. विभांशी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नवीन सत्र की शुरुआत 2023
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी छात्राओं को गुरु चरण वन्दना का शुभ लाभ मिला। छात्राओं ने प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ चंद्रगिरी, डोंगरगढ़ में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के वचनामृत का पान किया। आचार्य भगवंत के तलस्पर्शीय दर्शन, भक्ति, पूजन, प्रवचन एवं आशीर्वाद को प्राप्त कर छात्राएँ उत्साह से अनुरंजित हो गईं।

महावीर जयंती 2023
सुप्रभात की बेला में प्रतिभास्थली की नन्ही-मुन्नी छात्राओं ने मधुर नारों और वीर प्रभु के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। वीर प्रभु की पूजन के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महावीर भगवान की पूर्व पर्यायों से लेकर तीर्थंकर पर्याय तक की झलकियों को अपने अद्भुत कार्यक्रमों द्वारा प्रस्तुत कर वीर जयंती को यादगार बनाया। संध्या बेला में भक्ति में आरती के साथ नन्हे वीर प्रभुजी को झुलाया गया। इस प्रकार हमारी प्रतिभास्थली के बगीचे में नन्हे-मुन्ने पौधों ने आचार्यश्री जी की छांव तले वीर जयंती का पर्व मनाया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा परामर्श
स्वस्थ तन ही स्वस्थ मन के लिए सहायक है। 09 मार्च 2023 को स्वास्थ्य को प्राथिमकता देते हुए डॉ ज्योति पाटीदार जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राकृत चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं को छात्राओं के समक्ष उजागर किया।
आजादी का अमृत महोत्सव 2023
प्रतिभास्थली में इस वर्ष “राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण को रंगोली से सजाया। झंडे को परेड के साथ सलामी दी। अतिथि गण एवं समस्त शिक्षिकाओं के समक्ष छात्राओं ने देश के प्रति सद्भावना प्रकट करते हुए परेड, पीटी, गीत, कविता एवं रंगारंग कार्यक्रम के प्रस्तुत किये।
वार्षिक महोत्सव 2022
तिभास्थली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगमय मंगलाचरण से की गई। नाटक के द्वारा हिंदी भाषा के महत्त्व को इतिहास से लेकर भविष्य की संभावनाओं के साथ भली भांति उजागर किया गया। साथ ही आर्केस्ट्रा, मंच संचालन एवं हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभाएँ उद्घाटित हुईं । मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमान आकाश जी जैन (उप अभियंता, नगर निगम, इंदौर) एवं डॉ. देशराज जैन (डीन डेंटल कॉलेज, इंदौर) ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम के गौरव को बढ़ाते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
खुशियों से भरा दीपावली त्योहार
दीपावली अवकाश से पूर्व दिनांक 21अक्टूबर 2022 को छात्राओं को दीपावली पर्व के महत्व से अवगत कराया गया। छात्राओं ने भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण लाडू समर्पित कर दीप जलाए, मिठाईयाँ बनाईं, सुंदर रंगोली द्वारा प्रांगणको सजाकर उत्साह पूर्वक दीपावली पर्व मनाया।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 23-11-22
प्रतिभास्थली में आज हिंदी उत्कर्ष मंडल, दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 4थीं से 10वीं की कुल 146 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पूर्णमति माताजी की चरण सन्निधी
छात्राओं ने 13 अक्टूबर 2022 को आर्यिका माँ 105 पूर्णमति माताजी की भव्य आगवानी पर मोहक प्रस्तुतियों के साथ उत्साह प्रदर्शित किया। माता जी की अपूर्व चर्या, प्रेरणास्पद उपदेशों एवं संध्या कालीन बेला में प्रश्नों के समाधान से छात्राओं के हृदय कमल को अनुरंजित किया।
चित्रोत्सव फोकस
महामने चैरिटेबल ट्रस्ट, मैसूर द्वारा चित्रोत्सव फोकस 2022 पूरे भारत में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत लेखन प्रतियोगिता, शुभकामना कार्ड, वधाई कार्ड, मेहंदी, कार्टून, कोलाज, निबंध लेखन और रंग भरो जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दर्ज की।

वीर गाथा परियोजना 2022
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित वीर गाथा परियोजना के अंतर्गत प्रतिभास्थली की छात्राओं ने शूर वीरों पर कविता, निबंध एवं कहानी की स्वराचना करके राष्ट्र के प्रति सम्मान और अपना समर्पण प्रस्तुत किया।

प्रतिभास्थली में आये चाचा नेहरु 2022
प्रतिभास्थली प्रांगण में चाचा नेहरु की उपस्थिति में छात्राओं ने मनाया बाल दिवस। प्रार्थना सभा में चाचा नेहरु बनकर उपस्थित अतिथि ने छात्राओं के उत्साह को वर्धित किया। इसी के साथ-साथ सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं के लिए बाल दिवस के उपलक्ष्य में गीत गाए संध्या के समय नृत्य गान के साथ बाल -दिवस को रोचक बनाया।
प्रतिभास्थली में मतदान 18 सितम्बर 2022
लोकतंत्र का स्वरूप विभूषित करती हुए प्रतिभास्थली में छात्र संघ के चुनाव आयोजित किए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित सदस्यों को मतदान देकर सभी छात्राएं मतदान की प्रक्रिया से अवगत हुई साथ ही इंदौर के पार्षद की उपस्थिति में मंत्रिमंडल का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सानंद संपन्न हुआ। चयनित छात्राओं ने अपने कर्तव्यों की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन का निर्माण करने का संकल्प लिया।
पर्यूषण पर्व 2022
प्रतिभास्थली में धर्मामृत का पान करते हुए छात्राओं ने पर्यूषण पर्व आनंद और उल्लास के साथ मनाया। एक ओर जहाँ सूत्र वाचन के साथ छात्राओं ने आगम से संबंध ज्ञान में वृद्धि की तो वहीं दूसरी ओर कवि सम्मेलन हाईको नाटक, सती नाटक एवं नृत्य आदि के द्वारा अपनी प्रतिभाओं का सुंदर परिचय दिया। साथ ही आओ घूमे प्रश्नों की दुनिया में धार्मिक अंताक्षरी एवं तंबोला के साथ धार्मिक रूचि का विवेचन किया। छात्राओं ने एकासन, उपवास एवं नियमावली का पालन करते हुए आत्म संयम को भी विकसित किया।
हिंदी दिवस 2022
एक दिन हिंदी भाषा के नाम… प्रतिभास्थली में राष्ट्रीय गौरव एवं भारत की पहचान हिंदी भाषा के महत्व को गौरवान्वित करते हुए हिंदी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। छात्राओं ने हिंदी के इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य को उजागर करते हुए मुहावरेदार प्रस्तुतियां दी।
15 अगस्त 2022
आजादी का 75वां अमृत महोत्सव छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत की गौरव गाथा बताते हुए स्वदेशी का आह्वान करते हुए बहुत ही सुंदर नृत्यमयी प्रस्तुतियाँ दी गईं। छोटी–छोटी छात्राओं ने त्रिभाषा (संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेजी) में वक्तव्य प्रस्तुत कर देश भक्ति का परिचय दिया। छात्राओं ने कविताओं के माध्यम से वीरों को श्रद्धांजलि दी।
चंदना को महावीर के साक्षात दर्शन
6 जनवरी 2020 क दिन प्रतिभस्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, इंदौर के लिए बहुत ही शुभ एवम मंगलमय रहा। क्योंकि आज शबरी के समान प्रतीक्षारत प्रतिभास्थली की दीदीयों और छात्राओं की भावनापूर्ण हुई। आज प्रतिभास्थली प्रणेता आध्यात्मसरोवर के राजहंस, पंचमकाल के महाश्रमण की नवदा भक्ति पूर्वक आहारचर्या का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2019
“सफलता किसी कुंजी की मोहताज नहीं होती”।ऐसी ही सफलता को अपनी मेहनत से प्राप्त किया प्रतिभास्थली कक्षा 7वीं की छात्रा कु. ओशी जैन ने। जिसने दीदीयों से प्रशिक्षण प्राप्त कर अंर्तविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता में कई प्रतियोगी छात्राओं को शिकस्त देकर इस दिमागी खेल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभास्थली का नाम रोशन किया।
पर्युषण पर्व 2019
पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर प्रतिदिन दस धर्मों का पवित्र उद्देश्य तथा उनकी सारगर्भिता के विषय पर उद्बोधन के साथ–साथ उनको ग्रहण के उद्देश्य को पूर्ण करते हुए प्रत्येक दिन आकर्षक कार्यक्रमों जैसे भजन व आरती प्रतियोगिता, कौन बनेगा धर्म शिरोमणि, बारह भावनाओं की अभिव्यक्ति, मूक अभिनय, कवि सम्मेलन और हाइकू ड्रामा का प्रस्तुतीकरण छात्राओं के द्वारा किया गया। इसी के साथ प्रतिदिन तत्वार्थ सूत्र जी का वाचन छात्राओं द्वारा किया गया।
शैक्षणिक प्रदर्शनी
19 जुलाई 2019, शाला की समस्त छात्राओं द्वारा ग्रीष्म कालीन परियोजना कार्य को कक्षा 7वीं की छात्राओं द्वारा आयोजित शैक्षणिक प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया।
गुरु पूर्णिमा पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुति
16 जुलाई 2019, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु-शिष्य संबंधों का सुंदर दस्तावेज़ प्रस्तुत करते हुए छात्राओं द्वारा आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं समस्त प्रतिभास्थाली परिवार की उपस्तिथि में बिम्ब-प्रतिबिम्ब नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें आचार्य भगवन को गुरु महाराज आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के प्रतिबिम्ब के रूप में बताया गया।
26 जनवरी 2019
देश भक्ति से संपूरित, उत्साह एवं आनंदोल्लास के साथ 26 जनवरी को 72 वां गणतन्त्र दिवस छात्राओं ने आर्यिका माँ आदर्शमती माताजी के पावन चरणों में मनाया। छात्राओं द्वारा सैनिक के समर्पण की एक अद्भत भावभीनी नाटिका प्रस्तुत की गयी। तदुपरांत भाषण एवं गायन के द्वारा सम्पूर्ण वातावरण को तिरंगे के रंग में भिगो दिया गया, साथ ही नृत्य एवं पी.टी के अनुशासन ने भारत के अनुशासित संविधान की स्मृति दिलाई।