महाराष्ट्र भ्रमण 2022

 

महाराष्ट्र भ्रमण 2022

मुक्तागिरी, भातकुली, कारंजा एवं शिरपुर के धार्मिक वातावरण में गुरु चरण का लाभ उठाते हुए दिनांक 14 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई भ्रमण यात्रा। अत्यंत उत्साह एवं सुखद ऊर्जा के साथ कक्षा नौवीं एवं दसवीं की छात्राओं ने शैक्षणिक एवं रोमांचक यात्रा लोनावला से प्रारंभ की।

लोनावला एवं खंडाला के प्राकृतिक मनोहर दृश्य एवं सुंदर घाटियों का आनंद लिया। उसके बाद मुंबई में छात्राओं ने विभिन्न पर्यटक स्थल एवं व्यवसाय की कार्यप्रणाली की महत्ता एवं प्रक्रिया को जाना।

नेहरू साइंस सेंटर में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों एवं प्रदर्शनियों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टीकोण का विकास किया। छात्राओं ने भारत द्वार दर्शन और जुहू बीच पर विशाल समुद्र की लहरों से बातें करते हुए अपनी यात्रा पूर्ण की।